पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक को नौकर रखना उस समय महंगा पड़ गया, जब वह नौकर ही मालिक की पत्नी को लेकर फरार हो गया. पीड़ित पति और उसके बच्चे पिछले दो महीने से अपनी पत्नी की तलाश में धक्के खा रहे हैं. दरअसल पीड़ित ने दो महीने पहले ही अपनी मीट की दुकान पर एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा था.
नौकरी पर रखने के कुछ दिन बाद ही आरोपी नौकर अपने मालिक की बीवी को लेकर रफूचक्कर हो गया. फिलहाल पीड़ित ने डीएसपी सतीश वत्स से गुहार लगाई है कि उसकी गायब हुई बीबी को ढूंढा जाए. वहीं डीएसपी ने भी भरोसा दिलाया कि फरीयादी की बीबी को जल्द खोज निकाला जाएगा. वहीं दो महीने से लापता अपनी मां के लिए बच्चे भी परेशान हैं.
