रोहतक में हरियाणा पुलिस के जवान पर पेट्रोल डाल लगाई आग

रोहतक | जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है. एक पुलिस सिपाही जिसकी ड्यूटी गुरुग्राम में है उस पर पेट्रोल डाल आग लगाने की कोशिश की गई है. सिपाही ने कहा की पिछले कई दिनों पहले उसके पडोसी कृष्ण के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी. जिस रंजिस के चलते कृष्ण ने उस पर पेट्रोल डाल आग लगा दी. आपको बता दे यह घटना रोहतक के सांघी गांव की है.

Aag Fire

इसी गांव का एक व्यक्ति बिजेंद्र को की गुरुग्राम में सिपाही पद पर तैनात है. बुधवार को अपने घर पर आया हुआ था व आराम कर रहा था. इस बीच उसका पडोसी उसने घर आया यहाँ पर उसकी बाइक पिछले कई दिनों से खड़ी थी. कृष्ण ने उसकी अपनी बाइक से एक बोतल में पेट्रोल निकल लिया और सिपाही बिजेंद्र पर डाल कर आग के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

सिपाही ने आनन फानन में होने कपडे उतारे और शोर मचा दिया. सिपाही की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर आ गए. उन्होंने काफी मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया अब उसे पीजीआई में भर्ती करवाया है. थाना सदर पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.