दुष्यंत चौटाला का विरोध करने हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे हजारो किसान, मचा हड़कंप

हिसार । हिसार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आगमन को लेकर पुरा एयरपोर्ट एरिया छावनी में तब्दील हो गया है. हजारों की संख्या में पुलिस व किसान आमने-सामने आ गए हैं. तीनों कृषि कानूनों को लेकर हजारों की संख्या में किसान यहां उपमुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे हैं.

hisar news today 1

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. किसानों का कहना है कि दुष्यंत चौटाला को हिसार में नहीं घुसने दिया जाएगा. विरोध प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या भी काफी नजर आ रही है. मौके की नजाकत को देखते हुए किसी भी वक्त पुलिस व किसानों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मक्का किसानों के लिए HAU की एडवाइजरी, 31 जुलाई तक करें ये जरूरी काम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.