हरियाणा में लगातार तीसरे दिन सोने के दाम धड़ाम, जानिए क्या है आज के भाव

नई दिल्ली । हरियाणा में सोने के दामों (Gold Price in Haryana) में गिरावट का दौर लगातार जारी है. सर्राफा बाजार में एक अप्रैल को सोने की कीमत (Gold Rate in Haryana)  में प्रति दस ग्राम 260 रुपए की गिरावट देखने को मिली. साइबर सिटी गुरुग्राम में आज 22 कैरेट सोने का भाव 42,550 रुपए प्रति दस ग्राम है, वहीं 31 मार्च को 22 कैरेट सोने का भाव 42,810 रुपए प्रति दस ग्राम था. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 44,640 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 44,940 रुपए प्रति दस ग्राम थी. एक अप्रैल को 24 कैरेट सोना 300 रुपए सस्ता हुआ है.

gold price news

वहीं प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतों में गिरावट नजर आई है. यहां आज 22 कैरेट सोने के रेट 43,240 रुपए प्रति दस ग्राम है, जबकि 31 मार्च को सोने के रेट 43,940 रुपए था. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो उसका रेट 47,170 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल 47,440 रुपए प्रति दस ग्राम था.

यह भी पढ़े -  गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़, ATM को बना लिया बेडरूम, Video वायरल

फरीदाबाद में भी सस्ता हुआ सोना

फरीदाबाद में 31 मार्च को 22 कैरेट सोने का भाव 42,840 रुपए प्रति दस ग्राम था,जो आज गिरावट के साथ 42,660 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 44,760 रुपए प्रति दस ग्राम है. बुधवार को यहां 24 कैरेट सोने का भाव 44,990 रुपए प्रति दस ग्राम था. एक अप्रैल को यहां 24 कैरेट सोना 230 रुपए सस्ता हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.