हरियाणा से होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नया टाइम- टेबल

रेवाड़ी | रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जानकारी साझा की है कि हरियाणा से होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

Train Railways

इन ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव

  • ट्रेन नंबर 12259, सियालदाह- बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 5 अगस्त से सियालदाह से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 18.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.35 बजे पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 14897, बीकानेर- हिसार ट्रेन 6 अगस्त से बीकानेर से 18.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.55 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 00.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.35 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय ट्रेन 10 अगस्त से बीकानेर से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का नोखा, नागौर, मेडता रोड़, डेगाना व मकराना स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी- नारनौल से दिल्ली- जयपुर की यात्रा होगी आरामदायक, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.