गुरुग्राम वासी ध्यान दें! इन 2 दिनों के दौरान नहीं मिलेगा पानी; मेंटेनेंस वर्क के कारण इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्रामवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अगले 36 घंटे के दौरान यहां के 15 लाख लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाएगा. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से 5 अगस्त की सुबह 10 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे के मध्य पानी की सप्लाई बाधित रखी जाएगी. इसके बाद ही, लोगों को पानी मिल पाएगा.

Water Pine Ka Pani Nal

इसलिए रहेगी पानी की आपूर्ति बाधित

प्राधिकरण के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बख्तावर चौक पर पानी की पाइपलाइन पर एनआरवी वाल्व लगाया जाएगा. इसके अलावा, चंदू बुधेड़ा प्लांट पर भी मरम्मत का कार्य होगा. 5 अगस्त सुबह 10 बजे से काम शुरू होकर 6 अगस्त रात 10 बजे तक चलेगा. इस कारण जिले में पेयजल व्यवस्था कुछ समय के लिए तक बाधित रहेगी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित

नेहा शर्मा, प्राधिकरण प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान दयानंद कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, न्यू कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन, छोटी माता बूस्टिंग स्टेशन, सेक्टर- 4, 5, 7, 9, 10, 11, 12, 33, 34, 37C, 37D, 81 से 115 और बूस्टिंग स्टेशन, सेक्टर 51, सेक्टर 42 से 74 और बादशाहपुर के एरिया में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts