हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन- कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा समेत पूरे देश भर में 15 अगस्त को 77 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है.

TIRNGA

इसके अनुसार, प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में तिरंगा फहराएंगे.

यह है रूपरेखा

इस मौके पर अंबाला सिटी में असीम, सांसद धर्मवीर सिंह- भिवानी, बनवारी लाल- गुरुग्राम में, अभय सिंह यादव- फरीदाबाद, रणजीत सिंह- फतेहाबाद, डॉ. कमल गुप्ता- हिसार, रणबीर गंगवा- जींद , महिपाल ढाडा- सोनीपत, कैथल में कंवरपाल, पानीपत में मूलचंद, पलवल में सीमा, करनाल में सुभाष सुधा, रोहतक में जय प्रकाश, नूंह में संजय सिह, झज्जर में रामचंद्र, सिरसा में सुभाष बराला तिरंगा फहराएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts