हरियाणा की इस दुकान पर दो दर्जन से भी ज्यादा तरह के समोसे, रोजाना बिक रहे 400 से भी ज्यादा पीस

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित फ्लेवर एक्सप्रेस (Flavour Express) नाम से दुकान पर 25 प्रकार के समोसे मिलते हैं. एनआईटी में स्थित इस दुकान पर खाने पीने के शौकीनों का तांता लगा रहता है. इनका स्वाद दूर- दूर तक प्रसिद्ध है. दिल्ली तक से लोग यहां समोसे खाने के लिए आते हैं. हालांकि, अभी 2 महीने पहले ही इस दुकान को खोला गया था, लेकिन इस थोड़े से समय के भीतर समोसों के स्वाद ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Samosa Singhada

दोपहर 3 से 8 बजे तक बिकते हैं समोसे

दुकान के मालिक नरेश दोहा बताते हैं कि उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दुकान पर तरह- तरह के समोसे बनाएं. यहां आसपास के इलाकों से लोग समोसे लेने के लिए आते हैं. दोपहर 3 से रात 8 बजे तक उनकी दुकान खुली रहती है. यहां समोसों के साथ पुदीना और धनिया की चटनी भी दी जाती. हर दिन यहां 400 समोसे तक बिक जाते हैं.

12 से 35 रूपए तक है रेट

इस दुकान पर आपको आलू के अलावा पिज़्ज़ा समोसा, चाऊमीन समोसा, मैकरोनी समोसा, चाप समोसा, पास्ता समोसा, मशरूम समोसा, पनीर समोसा, मिक्स वेज समोसा, मंचूरियन समोसा, मिर्च पनीर समोसा, मैगी समोसा, स्वीटकॉर्न समोसा, फ्लेवर एक्सप्रेस समोसा, मूंग दाल समोसा, कुरकुरे समोसा का लज़ीज़ स्वाद चखने को मिलता है. इनका रेट 12 से 35 रूपए तक निर्धारित किया गया है.

दिल्ली से खासतौर पर यहां समोसा खाने आए ग्राहक जितेंद्र बताते हैं कि ऐसे स्वादिष्ट समोसे और कहीं खाने को नहीं मिलते. वह खुद यहां 8 से 10 प्रकार के समोसे खा चुके हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts