हरियाणा में 10th पास युवाओ के लिए आई सीधी भर्ती, अभी देखे पूरी जानकारी

अम्बाला । हरियाणा में 10th पास युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है. हरियाणा के अम्बाला के एयरफोर्स बेस में दसवीं पास युवाओ के लिए बड़ी भर्ती निकली है. इंडियन एयरफोर्स ने कुक और MTS पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन रहेगा.

इन पदों के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2021 है, क्योंकि आवेदन करने का तरीका ऑफलाइन है. इन फॉर्म को भरने के लिए कोई भी फीस नहीं रखी गई है.

ambala air force job 2021

आप अपना आवेदन एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर फोर्स स्टेशन सिरसा, जिला सिरसा 125055, हरियाणा इस पते पर भेज सकते हैं. आवेदन निशुल्क किए जाएंगे अर्थात आवेदन करने की कोई भी फीस नहीं होगी. 18 – 25 आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है.

यह भी पढ़े -  अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद; इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर

पदों के लिए शैक्षिक योग्यता

MTS – इसके लिए आवेदक दसवीं पास होने चाहिए

मेस स्टाफ – आवेदक दसवीं पास होने चाहिए.

रसोईया- दसवीं पास तथा एक साल का अनुभव होना चाहिए.