बिजली बिल की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में लगवाओ घर की छत पर सोलर पैनल; खर्चा देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब हरियाणा (Haryana) में गरीब परिवारों के घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे. ऐसे परिवार जिनकी सभी प्रकार के स्रोतों से सालाना आय 1,80,000 रुपए है, उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा. इस योजना से न केवल घर की बिजली की ज़रूरतें पूरी होगी. साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बेचकर अच्छा खासा पैसा भी कमाया जा सकेगा.

Bijli Upbhokta

सरकार ने चलाई गरीबों के लिए योजनाएं- CM सैनी

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर निवास पर आयोजित अनुसूचित जाति युवा सम्मेलन के दौरान बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अनुसूचित जाति, गरीब लोगों और अंत्योदय परिवारों को मिल रहा है. सरकार द्वारा एक मिशन के मोड पर काम किया जा रहा है. सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में जो योजनाएं लागू की गई उनका लाभ प्रदेश के निवासी काफी लंबे समय तक उठा पाएंगे. हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में काफी विकास कार्य किए गए हैं, जिनके दम पर हम लोगों का समर्थन पाने जाएंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

कांग्रेस ने बोला झूठ- CM

कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान झूठ फैलाया गया कि केंद्र में यदि भाजपा सरकार सत्ता में आती है, तो संविधान को बदल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को सिर माथे लगते हैं. वह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं. गरीबों को रहने में दिक्कत ना हो इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा 100- 100 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं. सरकार द्वारा बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं. प्रदेश के गरीब लोगों को हरियाणा रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts