हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, यहां देखें कब होगा मतदान

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) का बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चीफ इलेक्शन आफिसर राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा की फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को जारी होगी, जिन्होंने अभी तक अपने वोटर कार्ड नहीं बनवाएं है, उनके पास अभी भी समय है.

ECI Chief Election Commissioner Rajiv Kumar

CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स

  • 85 से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी. इसमें पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट्स साथ जा सकते हैं। इसकी वीडियोग्राफी होगी.
  • पूरी देश में पहली बार स्लम और मल्टीस्टोरीज हाउसिंग सोसाइटीज में पोलिंग स्टेशन बना रहे हैं. इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल हैं. यह शहरी इलाके हैं.
  • सभी बूथों में पीने के पानी, पुरुष/ महिला बाथरूम और लाइनों में खड़े वोटर्स के लिए शेड की व्यवस्था होगी.
  • यहां 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे. 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.
  • नामांकन के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा. इसी दिन से नामांकन शुरू हो जाएंगे. नामांकन भरने का अंतिम दिन 12 सितंबर रहेगा. 13 सितंबर को नामांकन- पत्रों की पड़ताल होगी. 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

शेड्यूल जारी

चीफ इलेक्शन आफिसर राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे. 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को चुनावी परिणाम घोषित किया जाएगा.

यहां 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे. 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.

नामांकन के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा. इसी दिन से नामांकन शुरू हो जाएंगे. नामांकन भरने का अंतिम दिन 12 सितंबर रहेगा. 13 सितंबर को नामांकन- पत्रों की पड़ताल होगी. 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.