बहादुरगढ़ । गांव लोवा खुर्द में शादी समारोह के दौरान फायरिंग करना काफी घातक सिद्ध हुआ. फायरिंग की वजह से गोली 9 वर्षीय बालक के पेट में लग गई. उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
शादी में फायरिंग के दौरान 9 वर्षीय बच्चे को लगी गोली
बता दें कि यह मामला शनिवार दोपहर का है. उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. युवक ने शादी के दौरान फायरिंग शुरू कर दी जिसकी वजह से 9 वर्षीय बालक को गोली लग गई. इस घटना की वजह से सभी लोग सहम गए. आनन-फानन में बालक को बहादुरगढ़ में स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
ऑपरेशन के बाद ही गोली कों निकाला गया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. जैसे इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस हरकत में आ गई. पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई थी. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है.
