Air India Express Flight Sale: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, मात्र 1037 रूपये से शुरू हो रहा टिकट का प्राइस

नई दिल्ली, Air India Express Flight Sale | भारत में अब फेस्टिवल सीजन चल रहा है. इसी बीच कई एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से भी लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए सस्ती टिकटों की घोषणा कर दी गई है. इसी दिशा में अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से भी अपनी फ्लैश सेल को लेकर ऐलान कर दिया गया है. इस दौरान आप मात्र 1,037 रूपये से फ्लाइट में सफर कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्सप्रेस वैल्यू किराया भी मात्र 1195 से शुरू हो रहा है.

Flight Aeroplan

हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर

अगर आप दिल्ली- जयपुर, कोलकाता- इंफाल, चेन्नई- भुवनेश्वर जैसे रूट पर सफर करने का मन बना रहे है तो आपको शानदार ऑफर का लाभ मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से 32 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के नेटवर्क पर स्पेशल फेयर ऑफर किए जा रहे हैं. जानकारी देते हुए बताया कि यह सेल 25 अगस्त यानी आज तक की बुकिंग के लिए ओपन रहने वाली है. आपके पास बुकिंग करने के लिए बेहद ही कम समय बचा हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में खुले पैसों के झंझट से मिलेगा छुटकारा, UPI से किराए का भुगतान कर सकेंगे यात्री

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

आप 26 अगस्त से 24 अक्टूबर 2024 तक इस ऑफर के तहत यात्रा कर सकते है. आप पूरे भारत में 32 जगहों पर घूमने के लिए  टिकट बुक करवा सकते हैं. इसके लिए आपको एयरइंडिया express.com की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, यहां पर आपको डिटेल जानकारी मिल जाएगी. एक्सप्रेस बिज किराए सभी नए एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737- 8 विमान पर लागू है. इन विमानों में आपको बिजनेस क्लास जिसमें 58 इंच की सीट पर शामिल है, आदि कई प्रकार की सुविधा भी मिलने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.