Vastu Tips: पैसे रखने के लिए यह दिशा है उत्तम, भूल कर भी इन दिशाओं में ना रखें पैसे

ज्योतिष, Vastu Tips | अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहे, तो आपको इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. जैसा की आपको पता है कि वास्तु शास्त्र में भी पैसे रखने की कई दिशाओं के बारे में जिक्र किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको जानकारी देंगे कि आपको अपने घर की किस दिशा में पैसे रखने चाहिए, जिससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे.

vastu tips

भूल कर भी इस दिशा में ना रखें पैसे

  • अगर आप अपने घर की गलत दिशा में धन रखते हैं, तो इससे न केवल आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है, बल्कि आपको कोई प्रकार की परेशानियों से भी सामना करना पड़ सकता है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर के आग्रेय कोण यानी कि दक्षिण- पूर्व दिशा में कभी भी पैसे नहीं रखने चाहिए. पैसों को रखने के लिए यह स्थान बिल्कुल भी उत्तम नहीं है. अगर दक्षिण- पूर्व दिशा में धन रखा जाए, तो ऐसे घर के खर्चों में वृद्धि होना शुरू हो जाती है अर्थात आप धन की बचत नहीं कर पाएंगे.
  • अगर कोई व्यक्ति घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में धन रखता है, तो इससे उसके घर का सुख चैन भी खत्म हो जाता है. ऐसे में आपको भूलकर भी इस दिशा में पैसे नहीं रखने चाहिए.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर की पश्चिम दिशा में कभी भी पैसे नहीं रखने चाहिए. यह दिशा पैसों के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छी नहीं है. अगर हम इस दिशा में पैसे रखते हैं, तो हमें कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • आपको हमेशा अपने घर की उत्तर- पूर्व दिशा में ही धन को रखना चाहिए, इसे बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.