दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, आज शाम इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति में बड़ी उठा- पटक देखने को मिल रही है. अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई गई है. आम आदमी पार्टी के गठन के बाद दिल्ली में पार्टी की ओर से पहली बार किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहें हैं.

Atishi Marlena

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिला

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है. बैठक में सीएम केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा. उनके इस प्रस्ताव को सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया.वहीं, आज शाम को अरविंद केजरीवाल एलजी वीके सक्सेना से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, 400 यूनिट तक खपत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त

इसी हफ्ते ले सकती है शपथ

इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं. उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है. मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी. वो दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

तीसरी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली की राजनीति के इतिहास में यह तीसरा मौका होगा जब किसी महिला को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई है. इससे पहले बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.