हिसार ITI में आज आयोजित होगा रोजगार मेला, सभी ट्रेड में आईटीआई पास आउट उम्मीदवार ले हिस्सा

हिसार | जिले की ITI में आज रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आज यानी 18 सितंबर को हिसार की आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित होगा. निदेशालय के निर्देशानुसार संस्थान में 18 सितम्बर 2024 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें Wisdom Of Mind (DSS-50,First Floor, Sec-15 Market, Kaimri Road, Hisar) कम्पनी के प्रतिनिधि चयन करने के लिए आ रहे है.

JOB FAIR

8 घंटे रहेगी ड्यूटी का समय

ऐसे में युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. सभी ट्रेड से पास आउट आईटीआई धारक युवा इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं. चुने गए उम्मीदवारों को 8 घंटे ड्यूटी करनी होगी. उम्मीदवारों को 10000-25,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा.

इन पदों के लिए होगा उम्मीदवारों का चयन

यदि वैकेंसी के बारे में बात करें तो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 4 पद, ट्रेनर के 5 पद तथा डिजिटल मार्केटिंग के 3 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऐसे में जो भी छात्र-छात्रा इस मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अपने प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, व बायोडाटा लेकर प्रात 11:00 बजे सस्थान में पहुंच जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी बिजली कटौती, रिकॉर्ड डिमांड के बीच लोगों का फूटा गुस्सा
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.