हरियाणा विस चुनाव में पत्रकारों की हुई बल्ले- बल्ले, BJP के बाद अब कांग्रेस ने किया ये ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां रफ्तार पकड़ चुकी है. कल प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिससे जाहिर हो रहा है कि राजनीतिक पार्टियां 2024 के विस चुनाव में मीडिया को भी लुभाने की कोशिश कर रही है.

Indian National Congress INC

कांग्रेस ने किया ये ऐलान

कांग्रेस की ओर से जारी अपने पहले घोषणा- पत्र में पत्रकारों के लिए कैशलेश इलाज और पेंशन राशि में वृद्धि करने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही, राष्ट्रीय समाचार पत्र में 20 साल का अनुभव रखने वाले पत्रकार को बिना मान्यता के भी पेंशन का पात्र मानने का ऐलान किया गया है.

BJP कर चुकी हैं ये ऐलान

बता दें कि विस चुनाव का शेड्यूल जारी होने से पहले सीएम नायब सैनी ने पत्रकारों पर FIR दर्ज होने पर पेंशन राशि रोके जाने के फैसले को खत्म करने की बात कही थी. इसके अलावा, एक ही परिवार में 2 पत्रकार होने पर दोनों को पेंशन का हकदार घोषित करने की घोषणा की थी.

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पहले हरियाणा में किसी पत्रकार पर FIR दर्ज होने की सूरत में उसकी पेंशन राशि को रोक देने का प्रावधान था. इसी तरह परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर एक को ही पेंशन देने का प्रावधान था, जिसे नायब सैनी ने खत्म करने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़े -  मियावाकी तकनीक से हरा- भरा बनेगा हरियाणा, 298 करोड़ से लगेंगे 20 लाख नए पौधे

पत्रकारों की प्रमुख मांगे

  • पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट देने के अलावा पेंशन की राशि को 15 हजार रुपए मासिक से बढ़ाकर 30 हजार रुपए करना चाहिए.
  • पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा मिलनी चाहिए.
  • मीडिया से जुड़े हुए लोगों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल एजुकेशन और सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण देने का प्रावधान शुरू किया जाना चाहिए.
  • मासिक अखबार और मैगजीन छापने वाले पत्रकारों जिनकी मान्यता हरियाणा सरकार ने रोकी हुई है, वह सीए सर्टिफिकेट के आधार पर जारी की जाए.

घोषणा- पत्र में पहली बार दिखा मीडिया

हरियाणा विस चुनाव में किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के घोषणापत्र में पहली बार मीडिया की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है. कांग्रेस के घोषणापत्र के बाद अब BJP, INLD और जजपा के घोषणापत्र का इंतजार है, जिसमें देखना दिलचस्प होगा कि ये राजनीतिक दल पत्रकारों को लुभाने के लिए अपने घोषणापत्र में कौन- से वादे करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.