हरियाणा विस चुनाव में बुलडोजर से फूलों की जगह बरसे नोट, लोगों में मची लूटने की होड़

नूंह | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कल यानि 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम घोषित होगा. 3 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुलडोजर से जुड़े एक नए मामले ने सूबे की सियासत को गर्मा दिया है. दरअसल, जिस बुलडोजर से मकान गिराने का काम किया जाता है और लोगों के दिलों में खौफ पैदा किया जाता है, उसी बुलडोजर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में नोट बरसाने का घटनाक्रम सामने आया है.

Bulldoger Haryana

बुलडोजर से बरसे नोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका सीट से INLD-BSP उम्मीदवार हबीब हवननगर के समर्थन में नगीना कस्बे में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें बुलडोजर से नोट बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बुलडोजर के अगले हिस्से में सवार कुछ लोग ऊंचाई से नीचे नोट बरसा रहे हैं और नीचे भीड़ उन नोटों को उठाती हुई दिखाई दे रही है.

बता दें कि बुलडोजर कई राज्यों में तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए खौफ पैदा करता रहा है. इसका मामला हाल ही में सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया था और कोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश भी दिए हैं, लेकिन नूंह जिले में इस बुलडोजर का इस्तेमाल खुशी के रूप में पैसों की बरसात करने के लिए हो रहा था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में दिखेगा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, 156 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला नया अस्पताल

फूलों की जगह बरसे नोट

बता दें कि नूंह से ताहिर हुसैन एडवोकेट और फिरोजपुर झिरका से हबीब हवननगर INLD-BSP गठबंधन की ओर से चुनावी रण में है और ये इलाका कभी इन दोनों ही पार्टियों का गढ़ रहा है. इस बार के चुनाव में भी इन दोनों पार्टियों का यहां अच्छा- खासा जनाधार देखने को मिल रहा है. अपने नेताओं के लिए यहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि जिस बुलडोजर का इस्तेमाल दूसरी जगह फूल बरसाने के लिए किया जाता है. वहीं, हरियाणा में बुलडोजर से नोट बरसाए जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Indian News | MP CG (@indiannewsmpcg)

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.