इंजीनियरिंग करने के बाद नहीं मिल रही नौकरी तो कर लें यह कोर्स, नई उड़ान भरेगा आपका करियर

नई दिल्ली, Best Career Option After Engineering | अगर आपको इंजीनियरिंग में रुचि है और आप इंजीनियरिंग की फील्ड में जाना चाहते हैं, इसी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, मगर इंजीनियरिंग के बाद नौकरी को लेकर परेशान हैं तो हमारी आज की यह खबर जरूर देखें. आज हम आपके करियर को मजबूत बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कोर्स के बारे में जानकारी लेकर आए है, जो आपको हाई सैलरी वाली नौकरियों के लिए उपयुक्त बनाते है.

Girls

शॉर्ट टर्म कोर्स

इंजीनियरिंग के बाद करियर के रास्ते में आगे बढ़ने के लिए कई शॉर्ट टर्म कोर्स हैं, जो आपको हाई सैलरी वाली नौकरी दिलाने में सहायता कर सकते हैं. आइए कुछ बेहतरीन शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में जानते है जो आपके करियर को ऊँची उड़ान दें सकते है. इन कोर्सेज को करने के बाद आप आसानी से इंजीनियरिंग की फील्ड में नौकरी हासिल कर सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं.

वेब डेवलपमेंट

वेब डेवलपमेंट का कोर्स आपको वेबसाइट बनाने और मैनेज करने की स्किल्स सिखाता है. इस कोर्स में आपको HTML, CSS और JavaScript जैसी तकनीकों के बारे में सिखाया जाता है. इस फील्ड में नौकरी के कई मौके हैं और सैलरी भी अच्छी मिलती है.

साइबर सिक्योरिटी

साइबर सिक्योरिटी में शॉर्ट टर्म कोर्स करने से आप कई प्रकार के साइबर अटैक से अपने सिस्टम को बचाकर रख सकते हैं. इस क्षेत्र में सुरक्षा विशेषज्ञों की डिमांड बढ़ रही है और यह एक हाई सैलरी वाली नौकरी पाने का अच्छा रास्ता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का शॉर्ट टर्म कोर्स आपको प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक मैनेज करने की कला में निपुण बनाता है. इस कोर्स के बाद आप प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम कर सकते हैं, जिसमें आपको बहुत अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलती है.

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपको ऑनलाइन मार्केटिंग की स्किल्स के बारे में ज्ञान देता है, जैसे कि SEO, SEM और सोशल मीडिया मार्केटिंग. इस क्षेत्र में फ्रीलांसिंग के मौके भी हैं और अच्छे पैकेज भी देखने को मिलते हैं.

डाटा एनालिटिक्स

डाटा एनालिटिक्स एक ऐसा कोर्स है जो आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है. इसमें आपको डेटा एकत्रित करने, उसका विश्लेषण करने और बिजनेस के लिए अहम निर्णय लेने में हेल्प करने की तकनीकें सिखाई जाती हैं. आप डाटा एनालिस्ट या बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं, जो हाई सैलरी वाली नौकरियों में शामिल हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.