हरियाणा में दशहरे पर सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, मेडिकल क्लेम राशि में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार ने त्योहारी सीजन पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने दशहरा पर्व के मौके पर कर्मचारियों की बीमा राशि को 30 लाख रूपए से बढ़ाकर 50 लाख रूपए कर दिया है. वहीं, कर्मचारियों का परमानेंट टर्म इंश्योरेंस भी दोगुना कर दिया है. इसे 2 लाख रूपए से बढ़ाकर 4 लाख रूपए किया गया है.

Karamchari

सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज

वहीं, दुर्घटना बीमा और विकलांगता बीमा राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है. इसके साथ- साथ आंशिक विकलांगता कवर को बढ़ाकर 10 गुणा कर दिया गया है. कवर पहले 5 लाख का था, जिसे अब बढ़ाकर 50 लाख कर दिया है.

लंबे समय से थी मांग

बता दें कि हरियाणा में कर्मचारी एसोसिएशन लंबे समय से मेडिकल क्लेम राशि में बढ़ोतरी की मांग कर रहा था. ऐसे में बीजेपी सरकार ने इस मांग को पूरा करते हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

सरकार से नाराज़ थे सरकारी कर्मचारी

गौरतलब है कि OPS समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सूबे के सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ लगातार नाराजगी जाहिर करते रहे हैं. लोकसभा चुनावों की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी सरकारी कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.