हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें; चेक करें लिस्ट

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस और जम्मूतवी- गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन 22 और 23 अक्टूबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

Train Railways

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट मंडल के भरोली-जम्मूतवी रेलखंड पर विजयपुर जम्मू – सांबा स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य को लेकर ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते से रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 22 अक्टूबर को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी. ये ट्रेन पठाकोट तक ही संचालित होगी. यह रेलसेवा पठानकोट- जम्मूतवी स्टेशन के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19224, जम्मूतवी- गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन 23 अक्टूबर को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा जम्मूतवी- पठानकोट स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.