हरियाणा में नौकरी ज्वॉइनिंग के लिए लगाई अजीबो- गरीब शर्तें, देना होगा शपथ पत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से विभिन्न विभागों में की जा रही नियुक्तियों में एक अजीबो- गरीब शर्तें लगाई जा रही है. उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेजों में की जा रही नियुक्तियों में नौकरी ज्वॉइन करने से पहले कर्मचारी से शपथ- पत्र लिया जा रहा है. इसमें भरवाया जा रहा है कि दहेज नहीं लिया, न लूंगा, दूसरी बीवी नहीं रखूंगा, नई पेंशन स्कीम अपनाऊंगा.

Exam Jobs

प्रमाण पत्र हुआ झूठ तो रद्द होगी नियुक्ति

यह नियुक्ति अस्थायी होगी. सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की वेरिफिकेशन करानी होगी. कोई प्रमाण- पत्र झूठा या नकली मिला, तो नियुक्ति रद्द हो जाएगी. इसके साथ ही कार्रवाई होगी. यदि नवनियुक्त कर्मचारी की शादी हो चुकी है, तो उसे शपथ- पत्र देना होगा कि शादी के समय दहेज नहीं लिया. शपथ- पत्र को पत्नी, पिता और ससुर के हस्ताक्षर कराकर सत्यापित भी कराना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में INLD की एंट्री, सोनीपत- अंबाला सीट पर घोषित किए उम्मीदवार

15 दिन में देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

यदि नवनियुक्त कर्मचारी अविवाहित है, तो उसे शपथ पत्र देना होगा कि शादी करते समय दहेज नहीं लूंगा. न दहेज के रूप में किसी सामान की डिमांड करूंगा और न दहेज स्वीकार करूंगा. पहली पत्नी के जिंदा होते हुए दूसरी पत्नी नहीं रखूंगा. नवनियुक्त कर्मचारियों को शपथ पत्र में देना होगा कि नई पेंशन स्कीम को अपनाएंगे. 15 दिन के अंदर मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.