CET परीक्षा में संशोधन के लिए 2 दिन में प्रस्ताव पेश करे HSSC, हरियाणा सरकार ने आयोग को लिखा पत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप C और D के पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए बड़ा एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित अनिवार्य किया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी और डी के लिए एक- एक CET आयोजित हो चुका है. अब दिसंबर महीने में अगला CET आयोजित होने जा रहा है. युवाओं की तरफ से इस परीक्षा में संशोधन के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है.

Haryana CET HSSC CET

मुख्य सचिव कार्यालय ने HSSC को लिखा पत्र

हरियाणा सरकार की ग्रुप C और D पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए संशोधन की मांग की है. इसके लिए आयोग को 2 दिन का समय दिया गया है. बता दें कि यह संसोधन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिया जाता है. मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से HSSC के सचिव को पत्र भेज दिया गया है. इसमें कहा गया है कि 25 अक्टूबर तक अपनी टिप्पणी मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

CET संशोधन पर भेजे विचार

मुख्य सचिव ने लिखा है: ‘विषयः ग्रुप- सी एवं पदों के लिए कौशल परीक्षा/ सीईटी चरण- 2 में 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के संबंध में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में संशोधन. यह सूचित किया जाता है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सी.डब्लू.पी. संख्या 1563/ 2024 में सुकृति मलिक बनाम हरियाणा राज्य एवं अन्य शीर्षक से दिनांक 31.05.2024 को आदेश पारित किया है.’

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.