यमुनानगर अनाजमंडी में लगी भीषण आग, करोडो का नुकसान

यमुनानगर । यमुनानगर के साढोरा के रंजीतपुर स्थित अनाज मंडी में भयंकर आग लग गई , जिससे आसपास के एरिया में अफरातफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग पूरी मंडी में फैल गई. आग में बारदाना, इन्वर्टर,8 मोटरसाइकिल आदि सब जलकर खाक हो गया. मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि आढ़तियों को अनुमानित एक करोड़ का नुक़सान पहुंचा है.

yamunanagar anaj mandi fire news

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची है और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है. आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि अगर मंडी में पहले से फायर ब्रिगेड का प्रबंध होता तो इतने बड़े स्तर पर नुकसान नहीं होता. आज की इस घटना को उन्होंने मार्केट कमेटी की नाकामी बताया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.