हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खबर, जानें कब होगा अगला सीईटी

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है. ग्रुप C और ग्रुप D के लिए अभी तक 1- 1 एक CET आयोजित हो चुका है. इस के आधार पर भर्ती में की जा चुकी है. जो युवा पिछली परीक्षा में भाग नहीं ले पाए थे उनके लिए अब एक सुनहरा मौका आया है.

Haryana CET HSSC CET

दिसंबर में आयोजित हो सकता है CET

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 2 महीने बाद दिसंबर में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करा सकता है. इसकी नोटिफिकेशन नवंबर महीने की शुरुआत में देखने को मिल सकती है. आयोग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में जो युवा इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो भी अपनी तैयारी अभी से शुरू कर सकते हैं, ताकि एग्जाम को आसानी से पास कर पाये. हाल ही में हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आई. चुनाव से पहले सरकार द्वारा ऐलान किया गया था कि जल्द ही CET का एग्जाम किया जाएगा.

विजिट करें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

24 हजार भर्तियों का रिजल्ट आने के बाद अब युवा CET परीक्षा के इंतजार में है. इस परीक्षा को पास करने के बाद ही वो सरकारी नौकरी में अप्लाई कर पायेंगे. यह परीक्षा HSSC की तरफ से कराई जाती है. परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए युवा HSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in पर जा सकते है. CET एग्जाम का नोटिफिकेशन भी विभाग की साइट पर जारी होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने की प्रतीक्षा

यदि एग्जाम का नोटिफिकेशन नवंबर के पहले हफ्ते में आता है तो इसके बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होंगी, जो नवंबर के लास्ट तक चलेगी. इसके बाद, एडमिट कार्ड जारी होंगे और फिर दिसंबर 2024 में CET की परीक्षा भी कराई जा सकती है. हालांकि, अभी आयोग में इस पर चर्चा की जा रही है कि परीक्षा एक दिन में कराई जाए या अलग- अलग दिनों में आयोजित कराई जाए. फिलहाल, विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.