15 नवंबर से शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियो की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. 15 नवंबर को शनि देव (Shani Dev) मार्गी होने वाले हैं, ऐसे में कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इसके विपरीत, कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शनि देव की चाल में बदलाव से किन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.

Shani Dev 1

15 नवंबर से इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि

मेष राशि: शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आपके जो काम रूके हुए थे अब वह पूरे होने वाले हैं. आपको भाग्य का भी साथ मिलने वाला है, जो प्लानिंग पहले बंद हुई थी आप उसे फिर से शुरू कर सकते हैं

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी अच्छा रहने वाला है, अब आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलने वाले हैं. प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ में आपको सफलता मिलेगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलने वाली है, पैसों का लेनदेन करते समय ध्यान रखें. बीमारी से भी अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी.

तुला राशि: शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहेगी. अब वह पटरी पर दोबारा दौड़ती नजर आएगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.