हरियाणा रोडवेज से जल्द जुड़ेगा मोहना बस स्टैंड, 15 गांवों के लोगों को पहुंचेगा फायदा

पलवल | हरियाणा में रोडवेज बसों (Haryana Roadways) के जरिए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बल्लभगढ़ हल्के के गांव मोहना में निर्माणाधीन हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड का काम जोरो- शोरों से चल रहा है. अप्रैल 2025 तक इस काम को पूरा करने की योजना बनाई गई है.

Haryana Roadways

15 गांवों को मिलेगा फायदा

इस बस स्टैंड के निर्माण से मोहना गांव के साथ- साथ यमुना पार खादर के 15 गांवों के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंचेगा. मोहन गांव एक केंद्र बिंदु है, जहां से यमुना पार खादर में बसे हुए पलवल जिले के 15 गांवों के लिए आवाजाही होती है. मोहना में पलवल और बल्लभगढ़ दोनों बस स्टैंड से बसों का आवागमन रहता है. इसके अलावा, सहकारी समितियों की बसें भी आवाजाही करती है.

सैकड़ों लोगों को मिलेगी सुविधा

अंतिम बड़ा गांव होने के चलते मोहना से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री बसों में सफर करते हैं, लेकिन यहां बस स्टैंड नहीं होने के चलते लोग धूप और बारिश में बैठने को मजबूर रहते थे. इससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी.

पूर्व परिवहन मंत्री ने समझी समस्या

पूर्व की हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री रहे मूलचंद शर्मा ने यात्रियों की इस समस्या को समझा और अपने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मोहना गांव में बस स्टैंड निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने बजट सत्र में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट राशि को मंजूरी दिलाई. फिलहाल, निर्माण कार्य के चलते बस स्टैंड का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है. 17 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे इस बस स्टैंड के निर्माण कार्य को अगले 5 महीने में पूरा कर लिया जाएगा.

इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

रोडवेज बस स्टैंड निर्माण से जिन गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा. उनमें मोहना, कुलैना, जल्हाका, बागपुर खादर, भूड़, नंगलिया, माला सिंह का फार्म, चंडीगढ़, दोस्तपुर, राजूपुर, सोलडा, भोलडा, बलई और थंथरी शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.