हरियाणा के इस शहर की कॉलोनियों की गलियों और मकानों को मिलेगी पहचान, आवंटित होंगे नंबर

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी शहर की कॉलोनियों की गलियों और मकानों को नंबर आवंटित करने की योजना बनाई गई है. इस विषय में वित्त समिति की बैठक का आयोजन होगा, जिसके बाद सर्वे का काम शुरू करवाया जाएगा. बता दें कि शहर में 20 से ज्यादा कॉलोनिया ऐसी हैं, जिनकी गलियों और मकानों की पहचान नहीं हो पाई है.

Unauthorised Colonies

हाउस मीटिंग में बन चुकी सहमति

नगर परिषद द्वारा अब इन गलियों और मकानों को पहचान दिलाने की कवायद शुरू कर दी गई है. हाल ही में, हाउस मीटिंग में इस उत्सव को पास किया जा चुका है. कुछ दिनों बाद होने वाली वित्त समिति की बैठक के बाद सर्वे का काम करवाया जाएगा. पिछले काफी दिनों से इन गलियों में रहने वाले निवासियों के सामने ऐसी समस्या सामने आ रही थी, क्योंकि इनके नंबर नहीं होने से न तो नौकरी से जुड़े कॉल लेटर पहुंच पा रहे थे, ना ही पुलिस भी इन पतों को सही से ढूंढ पा रही थी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

वैध होने के बावजूद नहीं मिली पहचान

शहर के 31 वार्डों में दर्जन भर से ज्यादा कालोनियां ऐसी हैं, जो 20 वर्ष से ज्यादा समय से वैध की जा चुकी हैं. यहाँ सभी सुविधाएं भी हैं, लेकिन गलियों और मकानों की पहचान नहीं हो पाई है. इनमें कुतुबपुर, उत्तम नगर, हंस नगर, विजय नगर, आजाद नगर, मधु विहार और शिव नगर जैसे इलाके शामिल है.

इस विषय में जानकारी देते हुए नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक ने बताया कि शहर की कॉलोनियों की गलियों और घरों को पहचान दिलाने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे सब की सहमति के बाद पास कर दिया गया है. आगामी वित्त कमेटी की बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts