हरियाणा में अब गाय पालने पर सरकार देगी 30 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सैनी ने की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़ | भारत एक कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है. वहीं, बात करें अगर हरियाणा की तो इसे हरी का प्रदेश कहा जाता है, जो अपने हरे भरे खेतों और खान- पान के लिए मशहूर, जहाँ की ज्यादातर आबादी कृषि पर आधारित है. यहाँ सरकार (Haryana Govt) द्वारा खेती बाड़ी और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों व पशुपालकों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई जाती रहती हैं. इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गाय पालने वालों को 30,000 रूपए देने की घोषणा की गई. इसके अलावा, गौसेवा के बजट को 40 करोड़ रूपए से बढाकर 400 करोड़ रूपए कर देने की घोषणा कर दी है.

Cow Sanctuary

गाय पालने वालों को मिलेंगे 30 हजार

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने ऐलान में कहा कि यदि कोई किसान अपने घर में गाय पालेगा तो सरकार उसे 30 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देगी. इसके अलावा, किसानों को सामान्य क्रेडिट कार्ड पर भी पशुपालन के लिए लोन दिया जाता है, जिसकी लिमिट ₹3,00,000 निर्धारित की गई है.

मुख्यमंत्री सैनी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार द्वारा छोटे किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के लिए हाईटेक और मिनी डेरी स्कीम चलाई जा रही है. इसके तहत, 10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डायरी खोलने पर कुल लागत पर 25% सब्सिडी दी जाती है. वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा 2 या 3 पशुओं की डायरी खोलने पर 50% सब्सिडी दी जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

हाईटेक डायरी के लिए सरकार दे रही छूट

यदि कोई पशु पालक 20 या उससे ज्यादा दुधारू पशुओं की हाईटेक डायरी स्थापित करना चाहता है, तो सरकार उसे ब्याज में भी छूट दे रही है. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस प्रकार की 13,480 डेयरियां सास्थापित की जा चुकी हैं. सरकारी दुग्ध समितियां से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के दसवीं कक्षा में 80% से ज्यादा अंक पाने वाले बच्चों को 2,100 रूपए और 12वीं के विद्यार्थियों को 5,100 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts