सरपंच दवारा स्कूल में घुसकर शिक्षिका से रेप की कोशिश, मामला दर्ज

पलवल । हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव के वर्तमान सरपंच पर क्लास के अंदर घुसकर महिला टीचर के साथ रेप करने और उसका अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगा है. बता दें कि पीड़िता ने गदपूरी थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं के साथ सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. फरार आरोपी सरपंच की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

Rape

सरपंच ने किया महिला टीचर के साथ दुष्कर्म

वही एसआई हनीश खान ने बताया कि एक पीड़िता युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है. वह विद्यालय में क्रेच के छोटे बच्चे को पढ़ाती है. पीड़िता ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे विश्व विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थी, उसी दौरान दुगोला गांव का सरपंच सुंदर क्लास के अंदर आया और महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. इतना कहते ही सरपंच ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जबरन दुष्कर्म किया.

जब पीड़िता द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी सरपंच जबरन उसे खींच कर अपनी कार में डालने लगा. उसी वक्त पीड़िता की बहन आ गई, जो विश्वविद्यालय में ही पढ़ती है. जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी सरपंच ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता टीचर की तरफ से गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाएगी.

पीड़िता को मिल रही है धमकियां

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया,  लेकिन पुलिस अभी तक सरपंच को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. वहीं पीड़िता का कहना है कि उनको बार-बार धमकियां मिल रही है कि अगर राजीनामा नहीं किया तो उनकी पर्सनल फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे. पीड़िता का मोबाइल फोन अभी भी सरपंच के पास है. वहीं पीड़िता ने कहा कि उसे आरोपी सरपंच से जान का खतरा है. आरोपी सरपंच पहले भी इस प्रकार की कई बार बदतमीजी कर चुका है, लेकिन समाज के डर के कारण वह कुछ नहीं कर पाई. वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,  365,506,511 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी सरपंच को भी ढूंढा जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.