हरियाणा में 3 महीने के लिए रद्द की गई महिला स्पेशल ट्रेन फिर हुई बहाल, दिल्ली का सफर होगा आसान

पानीपत | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेलवे ने 4 दिन पहले ही कोहरे के चलते रद्द की गई महिला स्पेशल ट्रेन को फिर से संचालित करने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों पर लेट- लतीफी का असर न पड़े, इसको मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने 24 नवंबर से विभिन्न रूटों पर 6 दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था.

Railway Station

दिल्ली- पानीपत के बीच फिर दौड़ेगी महिला स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में दिल्ली- पानीपत के बीच संचालित होने वाली 4 जोड़ी ट्रेनें भी शामिल थी. ऐसे में इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी थी, जिसको देखते हुए रेलवे ने 4 दिन बाद ही महिला स्पेशल ट्रेन को फिर से पटरी पर उतार दिया है.

ट्रेन नंबर 04963/ 64, महिला स्पेशल ट्रेन दिल्ली- पानीपत के बीच सफर करती है. ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा व यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए महिला स्पेशल ट्रेन को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इससे यात्रियों खासकर महिलाओं ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़े -  अचारों का शहर से प्रसिद्ध हुई हरियाणा की ये नगरी, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा स्वाद

ये रहेगा शेड्यूल

पानीपत से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन को न केवल फिर से बहाल किया गया है, बल्कि इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई गई है. अतिरिक्त डिब्बों की संख्या में इजाफा होने से अब पुरूष यात्री भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे. पहले इस ट्रेन में 6 डिब्बे थे लेकिन अब 6 और अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाते हुए 12 डिब्बे कर दिए गए हैं.

अब इस महिला स्पेशल ट्रेन में 3 डिब्बे महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि बाकी डिब्बों में कोई भी यात्री सफर कर सकता है. पानीपत से यह ट्रेन सुबह 06.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है. शनिवार व रविवार को छोड़कर बाकी अन्य दिन यह ट्रेन संचालित होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.