हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, कंपकपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार; कल से करवट लेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में सुबह शाम- ठंड के बावजूद दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल जा रही है, लेकिन कल 7 दिसंबर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है.

Webp.net compress image 23

न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट

वर्तमान स्थितियों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट दर्ज कर रहा है. बात करें अगर गुरुवार की तो 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं सबसे कम तापमान सोनीपत का 5.5 डिग्री रहा. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

कल से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज से एक कमजोर पक्षिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवाओं के रुख में परिवर्तन देखने को मिलेगा, इससे हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलेंगी. इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, इसके बाद दिन में भी ठंड की शुरुआत हो जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts