नई दिल्ली | देश का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो कहे जाने वाला बिग बॉस वैसे तो 18वें सीजन की शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब जैसे- जैसे समय बीत रहा है शो और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. जैसा कि अब तक के सीजन में भी देखने को मिला है, ऐसा ही कुछ हाल बिग बॉस 18 में भी देखा जा रहा है. शो में दिखाया गया कि रजत दलाल और दिग्विजय राठी आपस में भिड़ गए और दोनों एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.
यह घमासान अब दो हरियाणवियों के बीच न होकर शो से बाहर भी शुरू हो गया है. इन दोनों के अलग- अलग सपोर्टर्स की वजह से सोशल मीडिया अब दो धड़ों में बटा हुआ नज़र आ रहा है.
जोगिंदर और एलविश
एक और जहां दिग्विजय के सपोर्ट में यूट्यूबर थारा भाई जोगिंदर आ चुके हैं. जोगिंदर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दिग्विजय राठी का समर्थन करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट की. उन्होंने कहा कि न केवल शो के मेकर्स बल्कि हाउसमेट दिग्विजय को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, रजत दलाल को हीरो बनाया जा रहा है. दूसरी तरफ एलविश यादव भी रजत दलाल की सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने रजत दलाल को दोस्तों का दोस्त बताया और खुलकर उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि रजत बिना लाग- लपेट के खेल रहा है और टॉप फाइव तक जरूर पहुंचेगा.
View this post on Instagram
पहले बार शो में दिखे दो हरियाणवी
ऐसा पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के शो में दो हरियाणवी नजर आ रहे हैं. रजत दलाल फरीदाबाद के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं. वहीं दिग्विजय राठी पंचकूला के रहने वाले हैं और उनके पिता सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल के सदस्य हैं. अब इन दोनों ही हरियाणवियों के बीच की यह लड़ाई किस मोड़ पर पहुंचेगी, यह आने वाले एपिसोड में ही पता लग पाएगा.
