अब अग्निवीर भी होंगे हरियाणा CET में शामिल, किया जा रहा पॉलिसी में संशोधन; 3 साल होगी वैधता

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप C और D की सरकारी भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET को अनिवार्य किया गया है. जो भी युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें पहले CET को पास करना होगा. वर्तमान में HSSC ग्रुप C की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य सरकार की तरफ से अब सीईटी (CET) पास युवाओं के लिए नए नियम लागू किए हैं.

Haryana CET HSSC CET

HSSC ने सरकार को भेजा संशोधन का प्रस्ताव

अब 10 गुना युवाओं को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश सरकार को सीईटी में संशोधन को प्रस्ताव तो भेज दिया, लेकिन पॉलिसी में से सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंक हटाए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की हुई है कि अग्निवीरों को सरकार द्वारा नौकरी दी जाएगी. ऐसे में सीईटी पॉलिसी में जो संशोधन किया जा रहा है, उसमें अग्निवीरों को भी शामिल किया जा रहा है.

अगर अंक सुधरे, तो 3 साल होगी वैधता

सीईटी पास उम्मीदवारों के सीईटी की वैलिडिटी तीन साल की है. अब यह प्रावधान किया जा रहा है कि यदि कोई उम्मीदवार सीईटी में अंक सुधार लेता है, तो उसकी वैधता अंक सुधारने की तारीख से तीन साल होगी. यह भी प्रस्तावित है कि सीईटी हर साल नहीं होगा, बल्कि जब सरकार तय करेगी तब सीईटी होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

सीईटी पॉलिसी में हर साल सीईटी लेने का प्रावधान है, लेकिन सरकार ने अभी तक सिर्फ एक बार ही ग्रुप सी और ग्रुप डी सीईटी आयोजित किया है. इससे लाखों योग्य युवा सरकारी नौकरी पाने से वंचित हो चुके है. अब आयोग हर साल की शर्त को हटवाना चाह रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.