पानीपत में कोरोना के साथ आया नवजात, मां से गर्भ में पल रहे बच्चे में पहुंचा संक्रमण

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में एक बच्चे का जन्म ही कोरोना के साथ हुआ है. पिता के पाज़िटिव आने के बाद मां भी पाज़िटिव मिलीं. प्रसव की लास्ट स्टेज पर होने के कारण गर्भवती के परिजनों ने शहर भर के अस्पतालों के चक्कर काटे लेकिन, किसी ने भी डिलीवरी कराने की हामी नहीं भरी. अंत में आयुष्मान भव अस्पताल के डॉक्टरों ने विचार करने के बाद कोरोना पाज़िटिव महिला की डिलीवरी कराईं. जन्म के बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट किया तो उसकी रिपोर्ट भी पाज़िटिव मिलीं.

corona image

बच्चे को मां से अलग NIC में रखा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. रिफाइनरी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद घर पर ही आइसोलेट था. अस्पताल के स्टाफ को महिला के पति के कोरोना संक्रमित होने का पता चला तो उन्होंने महिला का भी रेपिड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पोजिटिव मिलीं. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की डिलीवरी करने से इंकार कर दिया.

इसके बाद सिवाह के पास स्थित आयुष्मान भव अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की डिलीवरी करने की हां भरी. अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ कृष्णा सांगवान ने बताया कि 13 अप्रैल को आपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे की रिपोर्ट पोजिटिव आई है. मां और नवजात की हालत स्थिर है और डाक्टरों की टीम दोनों पर नजर रखे हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

प्रदेश में हो सकता है पहला मामला

डॉ राहुल ने बताया कि देश में पहले भी मां से गर्भ में पल रहे बच्चे के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं. हरियाणा में ये इस तरह का पहला मामला हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में ना लें. पानीपत में रोजाना कोरोना संक्रमित के रिकॉर्ड टुट रहे हैं.

डाक्टर होने के नाते निभाई ड्यूटी

महिला की डिलीवरी कराने वाले डॉ सांगवान ने बताया कि महिला के कोरोना पाज़िटिव होने के कारण किसी ने उसकी डिलीवरी नहीं कराईं. वह एक डॉक्टर है और डॉक्टर होने के नाते महिला का इलाज करना उनकी ड्यूटी थी. कोरोना संक्रमित महिला की उनकी यह पहली डिलिवरी थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.