युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी: हरियाणा में अमेरिकी कंपनियां करेगी निवेश, मिलेंगे एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा के जो युवा नौकरी के इच्छुक हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिका हरियाणा में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छा व्यक्त कर रहा है. अमेरिका राज्य में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए चिह्नित की गई 2988 एकड़ भूमि में निवेश कने का इच्छुक है.

Karamchari

मुख्यमंत्री हरियाणा भवन में अमेरिकी राजदूत के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद, अमेरिकी कंपनियां हिसार में निवेश करेंगी और इससे रोजगार के मौको में बढ़ोतरी होगी.

बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार हरियाणा में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की योजना बना रही है. इसके लिए हिसार एयरपोर्ट से लगती 1605 एकड़ भूमि में एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर बनाने की योजना तैयार की गई है. इससे यहां बड़ी कंपनियों द्वारा निवेश किया जाएगा, जिससे न केवल इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज में बढ़ोतरी होगी, बल्कि हरियाणा के युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.

1 लाख से ज्यादा रोजगार के बनेंगे अवसर

हरियाणा सरकार का दावा है कि इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनने से 1 लाख से ज्यादा रोजगार अवसर सृजित होंगे. इससे पहले हिसार एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू साइन हो चुका है. नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NICDC) के तहत एक औद्योगिक क्लस्टर तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना पर 4694.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे. एयरपोर्ट पर बनने वाले ड्राई पोर्ट से ट्रांसपोर्ट उद्योग बढ़ेगा. यहां बनने वाले सामान को दूसरे स्थानों पर पहुंचाने के लिए बड़े कंटेनर और ट्रकों का उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अवैध निर्माण तोड़ने के खिलाफ ऑनलाइन कर सकेंगे अपील, सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

इसके लिए नजदीकी डीएफसी स्टेशनों को भी यूज़ में लाया जाएगा. अंबाला हिसार से 208 किलोमीटर पूर्व में, रेवाड़ी 156 किलोमीटर पश्चिम में, लॉजिस्टिक्स हब/ ड्राई पोर्ट और आईसीडी कापसहेड़ा 182 किलोमीटर दूर, आईएमएलएच नांगल चौधरी 189 किलोमीटर दूर और कांडला सी पोर्ट 1055 किलोमीटर दूर है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.