हरियाणा में अपने बलबूते निकाय चुनाव लड़ेगी AAP, पढ़ें प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता का ये बयान

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव अकेले अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी. उन्होंने बताया कि पार्टी अपने सिंबल पर चुनावी रण में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

aap

जल्द घोषित होंगे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार सहित कई अन्य शहरों के लिए होने वाले निकाय चुनावों के लिए पार्टी बहुत जल्द अपने उम्मीदवार घोषित करेगी. पार्टी ने सदैव ईमानदार व्यक्तियों को टिकट दिया है और इस पॉलिसी को ऐसे ही जारी रखा जाएगा. कांग्रेस के साथ गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ने को लेकर सुशील गुप्ता ने साफ इंकार कर दिया.

प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अगर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ती तो निश्चित ही वर्तमान नतीजे अलग होते. कांग्रेस हाईकमान की मंशा थी कि AAP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ें, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस के कुछ नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हुआ और चुनाव परिणाम बदल गया.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

किसानों के मुद्दे पर सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते वह किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं. किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाना गलत है. पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किसानों के लिए किए वादों को भुला दिया गया. उन्हीं वादों को याद दिलाने के लिए किसान सड़क पर उतरे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.