अग्निवीरों को राहत देने की तैयारी में हरियाणा सरकार, सीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता होगी समाप्त

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से अग्निवीरों को एक और बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रही है. सरकार अग्निवीरों को ग्रुप-C के पदों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) से छूट देने पर विचार कर रही है. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET संशोधन प्रस्ताव में भी इसे लेकर सुझाव पेश किया है. इसका अर्थ है कि सरकार इस पर निर्णय लेती है तो अग्निवीरों को ग्रुप-C पदों के लिए CET पास करने की जरूरत नहीं होगी.

Indian Army

अधिकतम आयु सीमा में भी छूट देने की घोषणा

हरियाणा सरकार की तरफ से पहले ही पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती एवं माइनिंग गार्ड भर्ती के तहत 10 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का निर्णय कर लिया गया है. इसके अतिरिक्त ग्रुप-C पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 5 फीसदी का आरक्षण देने की घोषणा हरियाणा सरकार कर चुकी है. इन भर्तियों में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भी छूट देने की घोषणा हुई है. इसके तहत सरकार अग्निवीरों को 3 साल अतिरिक्त वर्षों की छूट भी प्रदान कर रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बिना इंटरेस्ट मिलेगा 10 लाख तक का लोन

ऐसे अग्निवीर जो 4 साल के बाद नौकरी से बाहर हो जाएंगे और अपना बिजनेस शुरू करना चाहेंगे, उनके लिए 0% ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी सरकार द्वारा की गई है. राज्य सरकार की तरफ से यह लोन 10 लाख रुपए तक 0% ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा.

हरियाणा सरकार की तरफ से प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले अग्निवीरों को राहत प्रदान की गई है. CM नायब सैनी यह घोषणा कर चुके हैं कि यदि कोई औद्योगिक इकाई हर महीने 30 हजार रुपए से ज्यादा वेतन अग्निवीरों को देती है, तो हरियाणा सरकार उस औद्योगिक इकाई को हर साल 60 हजार रुपए की सब्सिडी देगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.