CET को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा, संशोधन होने के बाद जल्द जारी होगी परीक्षा तिथि

चंडीगढ़ | हरियाणा में लंबे समय से युवा CET का इंतजार कर रहे हैं. ग्रुप C और D की सरकारी भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है. एक बार यह परीक्षा हो चुकी है और इसके आधार पर युवाओं को नौकरी भी मिल चुकी है. अब युवाओं को फिर से होने वाले परीक्षा का इंतजार है. CET पॉलिसी में कुछ संशोधन किए जाने हैं, जिसके बाद ही परीक्षा का आयोजन होगा. ऐसे में युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

Haryana CET HSSC CET

पुरानी व्यवस्थाओं में होगा परिवर्तन

हरियाणा में सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) नीति में कई बड़े बदलाव के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से संकेत दिए गए हैं. CM का कहना है कि अभ्यर्थियों के भले के लिए सीईटी के कुछ नियमों में बदलाव करने और कुछ नियमों में ढील दिए जाने पर विचार जारी है. कुछ पुरानी व्यवस्थाओं को कानून की सीमा में रहते हुए परिवर्तित करना है. मुख्य परीक्षा के लिए चार गुणा फार्मूले को लेकर युवा ख़ुश नहीं है है, इसलिए इसको बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

निर्धारित समय पर ही होगी परीक्षा

सीएम का दावा है कि बहुत जल्द सीईटी परीक्षा के नए कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा. शुक्रवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से ऐलान किया गया कि सरकार समय पर सीईटी की परीक्षा करवाएगी. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है. 31 दिसंबर तक सीईटी का वादा किया गया था. सीईटी की नीति में बदलाव को लेकर हरियाणा सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की टीमें विचार विमर्श कर रही हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी कोशिश रहेगी कि परीक्षा से लेकर संबंधित विभागों में तैनाती तक की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए. ऐसे में जो भी युवा परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मिल सकती है. ऐसे में सभी युवा अपनी तैयारी रखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.