हरियाणा से होकर गुजरने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन रहेगी रद्द, इस तारीख तक झेलनी होगी परेशानी

फतेहाबाद | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच सफर करने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन अप व डाउन दोनों सप्ताह में एक दिन संचालित नहीं होगी. डिब्रूगढ़ से वाया दिल्ली, रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना होते हुए लालगढ़ का सफर तय करने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन (15909) अब 24 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार को रद्द रहेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 15910, अब 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी.

Train Railways

इन स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन

डिब्रूगढ़ से सुबह 10:20 बजे रवाना होकर यह ट्रेन न्यूतिक सुईया जंक्शन, चंपामुख जंक्शन, गुवाहाटी, कामाख्या जंक्शन, गया जंक्शन होते हुए दूसरे दिन बरपेटा रोड, जलपाईगुड़ी रोड, किशनगंज, बरसोई जंक्शन, कटिहार जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, बटनी जंक्शन होते हुए गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचती है.

तीसरे दिन यह एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती, गोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, लखनऊ चार बाग, हरदोई, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, अमरोहा, हापुड़ जंक्शन, गाजियाबाद जंक्शन होते हुए दिल्ली जंक्शन पर शाम 3:55 पर आगमन करती है.

हरियाणा से होकर राजस्थान का सफर

दिल्ली जंक्शन से रवाना होकर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक, जींद व नरवाना होते हुए शाम को करीब 7 बजे टोहाना स्टेशन पर पहुंचती है. यहां से आगे प्रस्थान करते हुए जाखल, मानसा, बठिंडा व हनुमानगढ़ होते हुए चौथे दिन राजस्थान के पीलीबंगा, सूरतगढ़ जंक्शन और लूणकरणसर होते हुए सुबह 04:10 बजे लालगढ़ पहुंचती है.

यह ट्रेन 4 दिन के सफर में करीब 3116 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन लालगढ़ जंक्शन से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 03:37 बजे टोहाना स्टेशन पर पहुंचती है. इसके बाद, यहां से आगे प्रस्थान करते हुए दिल्ली के लिए सफर करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.