ECHS Chandimandir Jobs: डाटा एंट्री ऑपरेटर और क्लर्क के पदों पर आई भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

जॉब डेस्क, ECHS Chandimandir Jobs | अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं. एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम चंडी मंदिर पंचकूला द्वारा क्लर्क व डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती क़े लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय पोस्ट के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job Fair

यह भर्ती 12 महीनो के लिए संविदा आधार पर की जा रही है. पर सिविलियन आवेदको को 11 महीनो के लिए भर्ती किया जाएगा. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है कि पोस्ट को अंत तक पढ़े.

ECHS Chandimandir Vacancy 2024
Organization ECHS
Post Name Clerk, DEO
Vacancies 09
Salary/ Pay Scale Rs: 22,500/- Per Month
Job Location Panchkula
Last Date to Apply  27 December 2024
Mode of Apply Offline
Category Haryana Contract Jobs
Official Website www.echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

 

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 14 दिसंबर 2024

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2024

इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय, ECHS सेल, चंडीमंदिर

Education Qualification
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

इन पदों के लिए आवेदक स्नातक पास अथवा 1 क्लेरिकल ट्रेड (आर्ड फोर्सेज) व उसे कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.

Application Fee

इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष

How to Apply
  1. सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. एप्लीकेशन फार्म को Officer-In-Charge, ECHS Cell Station Headquarters, Chandimandir, Distt: Panchkula – 134107 [Haryana] के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
  5. क्लर्क के पद के लिए नियुक्ति चण्डीगढ़, मोहाली, चण्डीमन्दिर व रोपड में तथा डाटा एन्ट्री आपरेटर के पद के लिए नियुक्ति चण्डीगढ़, मोहाली, चण्डीमन्दिर, रोपड व फतेहगढ़ साहिब पोलोक्लिनिक में की जाएगी.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा.

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.