पानीपत नहर में गिरी युवती, हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बाहर निकाल बचाई जान

पानीपत । पानीपत पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगाकर एक नवयुवती की जान बचाई. हालांकि जब तक उसे बाहर निकाला गया, युवती बेहोश हो चुकी थी. अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार करने के बाद युवती को हस्पताल लें जाया गया जहां युवती की हालत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है. अपनी बेटी को कुशल देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए. मामला असंध रोड नहर का है. हेड कांस्टेबल धर्मपाल की बहादुरी पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

panipat news

महावीर कालोनी निवासी 16 वर्षीय शारदा अपनी मां मंजू के साथ सैर करने जा रही थी. सामने से तेज रफ्तार गाड़ी आती देख दोनों मां- बेटी नहर की पटरी के किनारे पर खड़ी हो गई. अचानक संतुलन बिगड़ने से शारदा नदी में गिर गई. पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नदी में बहकर काफी दूर तक चली गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

चीखने लगी मां

मां के चीखने की आवाज सुनकर लगभग 200 मीटर की दूरी पर असंध रोड नहर नाकें पर ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मपाल ने उसी समय बिना देरी किए नहर में छलांग लगा दी. धर्मपाल ने नहर के बीच से लड़की को बाहर निकाला. लड़की की मां ने हेड कांस्टेबल धर्मपाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप हमारे लिए भगवान बनकर आए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.