हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, CET समेत कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में इस बैठक का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा और नई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

CM Nayab Saini Meeting

बजट पर हो सकती है चर्चा

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में सीएम नायब सैनी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्री बजट और जीएसटी को लेकर हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देने के अलावा प्रदेश के बजट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है. बता दें कि हाल ही में दो दिन के जैसलमेर दौरे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र के प्री बजट से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में हिस्सा लिया था.

इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी शामिल हुए थे. इन दोनों महत्वपूर्ण बैठकों में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई, उनके बारे में भी सीएम नायब सैनी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

CET की संशोधित पॉलिसी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की संशोधित पॉलिसी भी पारित हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है. किसानों के बार-बार दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.