चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अहम खबर आई है. प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों की 25 दिसंबर के अवकाश की घोषणा की गई है. इस विषय में डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा द्वारा आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है.
दो दिन का रहेगा अवकाश
जारी पत्र के अनुसार हरियाणा के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में केवल 25 दिसंबर का अवकाश रहेगा. बता दें कि पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह जयंती के चलते अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में 26 दिसंबर का अवकाश कैंसिल कर दिया गया है.
शीतकालीन अवकाश की जल्द हो सकती है घोषणा
हरियाणा सहित तमाम उत्तर भारत के राज्य आजकल भीषण सर्दी की चपेट में है. ऐसे ठंड के मौसम में विद्यार्थी स्कूल जाने को विवश हैं. इसे देखते हुए सरकार जल्दी ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा भी कर सकती है. आमतौर पर क्रिसमस के आसपास सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा हो जाती है. अनुमान है कि अबकी बार भी जल्द ही सर्दियों की छुट्टियां का ऐलान कर दिया जाए, हालाँकि इस विषय में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: शिक्षा विभाग द्वारा पहले 26 दिसंबर को भी अवकाश की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब स्कूलों में 26 दिसंबर को बाल वीर दिवस मनाया जायेगा.
