हरियाणा के इस जिले में 71 करोड़ से बनेगी नई जेल, पुलिस को भाग-दौड़ से मिलेगा छुटकारा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में जेल का निर्माण करने के लिए करीब 2 साल पहले गांव बीघड़ से ढांड रोड पर 45 एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई थी. अब यहां पर जेल बनाने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने शुरू कर दी है. जिला जेल 71 करोड़ रूपए की लागत राशि से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी.

Jail

30 बेड का होगा अस्पताल

यहां पर उच्च सुरक्षा के साथ गंभीर अपराधी भी रखे जा सकेंगे. इसके अलावा महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग- अलग बैरक होंगे. हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से जिला जेल के जल्द निर्माण को लेकर दो- दो अलग टेंडर लगाए गए हैं. इसमें पहले टेंडर की अनुमानित लागत 39 करोड़ और दूसरे की 32 करोड़ रखी गई है. यह टेंडर 14 जनवरी 2025 को खोला जाएगा. जिला जेल में कैदियों के उपचार के लिए 30 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा.

पुरूष कैदियों के लिए 7 बैरक

जिला जेल के निर्माण को लेकर एचपीएचसीएल की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें पुरुष कैदियों के लिए सात बैरक, 6 संतरी पोस्ट, इलेक्ट्रिसिटी सब- स्टेशन, गेट, चेक पोस्ट, निगरानी के लिए 8 टावर, चहारदीवारी और पार्किंग शेड शामिल होगा. दूसरे प्रस्ताव में महिला बैरक, कंट्रोल रूम, 24 और 15 कैदियों के लिए अलग- अलग 2 सुरक्षा घेरे, 30 बेड अस्पताल, किचन, गोदाम, लाइब्रेरी, प्रशासनिक ब्लॉक, CCTV कैमरे और ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम शामिल होगा.

यह भी पढ़े -  फतेहाबाद में परिवार ने बदली परंपरा, मां के जीवित रहते किया ब्रह्मभोज का आयोजन

खत्म होगी पुलिस की भागदौड़

जिले में किसी मामले में पकड़े गए आरोपियों को हिसार जेल में भेजा जाता है. किसी मामले में सजा होने पर भी हिसार जेल ही भेजा जा रहा है, जिसके चलते जिला पुलिस की काफी भागदौड़ रहती है. वहीं, कैदियों से मिलने के लिए परिवार वालों को भी हिसार जाना पड़ता है. ऐसे में जेल का निर्माण होने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.