झमाझम बरसात के बाद ठंड ने बढ़ाई दिल्ली वालों की परेशानियां, राहत मिलने के अभी नहीं आसार

नई दिल्ली | आज राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों की शुक्रवार की सुबह झमाझम बरसात के साथ हुई. दिल्ली के कई इलाकों में तेज बरसात देखी गई. कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई. एक और जहाँ पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे, वहां बरसात ने और ज्यादा दिक्कतें बढ़ा दी हैं. IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

COLD SARDI

2 दिन होगी बरसात

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिस कारण शुक्रवार और शनिवार को बरसात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है. उसके बाद, हल्की से मध्यम स्तर की बरसात भी देखने को मिल सकती है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या से फिर पारा लुढ़कने के आसार बने हुए हैं. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 7 दिन बारिश से राहत; सितंबर में फिर बदलेगा मौसम

100 मीटर तक सिमटी दृश्यता

गुरुवार को सुबह 7:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई. पालम केंद्र में दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई. वाहन चलाने वालों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा. 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूसा में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts