CM सैनी की पत्नी बनी हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष, मिलेगी मजिस्ट्रेट जितनी पावर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष बनाया गया है. शुक्रवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला. नियमानुसार यह पद मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए आरक्षित रहता है. इस विभाग के अध्यक्ष राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय और मानद महासचिव डॉक्टर सुषमा गुप्ता हैं. बता दें कि परिषद के सदस्यों के पास मजिस्ट्रेट जितनी पावर होती है.

Suman Saini

10 सालों से खाली था पद

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अविवाहित थे, जिसके कारण यह पद पिछले 10 सालों से खाली था. उनसे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा रेड क्रॉस समिति की उपाध्यक्ष और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष दोनों के पद पर रह चुकी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुमन सैनी राजनीतिक रूप से काफी समय से सक्रिय हैं. लोकसभा के साथ करनाल में हुए उपचुनाव में भी वह प्रचार का जिम्मा संभाले हुए थीं. वह साल 2022 में जिला परिषद के चुनाव भी लड़ चुकी हैं. इसके अलावा वह भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या और हरियाणा बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चुकी हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

परिवार में हैं बेटा और बेटी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सुमन सैनी की शादी साल 2000 में हुई थी. बेटी अंशिका और बेटा अनिकेत पढ़ाई कर रहे हैं. सुमन सैनी ने 2022 में बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी. इसके अलावा मौजूदा चुनावों के दौरान वह अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आई थी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts