जॉब डेस्क, ECHS Hisar Jobs | एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) स्टेशन हिसार ने सफाई वाला, क्लर्क, ड्राइवर और अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. फिलहाल, यह भर्ती सविंदा आधार पर 12 महीनों के लिए की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय डाक के जरिये अपने आवेदन भेज सकते हैं.
भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. उनके उपलब्ध न होने पर सिविलियन आवेदकों को नियुक्त किया जा सकता है. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़े.
| ECHS Hisar Vacancy 2025 |
| Organization | ECHS |
| Post Name | Driver, Lab Asistant, Nursing Assistant , Clerk female Attendant, Lab Technician, Sweeper, Pharmasist, Peon, Watchman, DEO, Physiotherapist |
| Vacancies | 98 |
| Salary/ Pay Scale | As Per ECHS Rules |
| Job Location | Bhiwani, Hisar, Rohtak, Jhajjar, Jind, Fatehabad, Loharu, Charkhi Dadri, Narwana, Maham, Sampla, Bhadurgarh |
| Last Date to Apply | 22 January 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Contract Jobs |
| Official Website | www.echs.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 06 जनवरी 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
इंटरव्यू की तिथि: 13- 20 फ़रवरी 2025
इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय, ECHS हिसार
पदों का वर्णन
ड्राइवर : 09
लैब असिस्टेंट : 08
नर्सिंग असिस्टेंट : 06
क्लर्क : 12
फीमेल अटेंडेंट : 04
लैब तकनीशियन : 09
स्वीपर : 09
फार्मेसिस्ट : 16
चपरासी: 07
वॉचमैन: 08
DEO: 05
फिजियोथेरेपिस्ट : 05
| Education Qualification |
लैब सहायक: इन पदों के लिए उम्मीदवार के DMLT पास/ क्लास -। लेबोरेटरी कोर्स (आर्म्ड फोर्सेज) होना चाहिए.
नर्सिंग असिस्टेंट: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास जीएनएम डिप्लोमा/क्लास 1 कोर्स होना चाहिए.
फार्मासिस्ट: बी फार्मेसी अथवा बारहवीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा धारक होने चाहिए.
ड्राइवर: आवेदक आठवीं पास होने चाहिए तथा ड्राइवर के पदों के लिए उनके पास क्लास 1 MT सिविल ड्राइवर लाइसेंस होना चाहिए.
चपरासी/ चौकीदार: आवेदक 8वीं पास होने चाहिए.
फीमेल अटेंडेंट/ सफाईवाला: उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानता हो.
डाटा एंट्री ऑपरेटर/ क्लर्क: इन पदों के लिए उम्मीदवार स्नातक पास अथवा 1 कलारिकल ट्रेड (आर्म्ड फोर्सज ) और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
लैब तकनीशियन: आवेदक बीएससी (एम.एल.टी) या बारहवीं विज्ञान तथा डीएमएलटी होने चाहिए.
फिजियोथैरेपिस्ट: आवेदकों के पास फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा/ क्लास 1 फिजियोथेरेपी कोर्स (आर्म्ड फोर्सेज) होना चाहिए.
| Application Fee |
इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु व अधिकतम आयु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
| How to Apply |
- सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
- फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- एप्लीकेशन फार्म को OIC ECHS Cell, Stations Headquarters, Hisar, Military Station Hisar 125006 Haryana के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा:
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
