हरियाणा में सरकारी शिक्षकों को मनपसंद स्कूल में मिलेगी पोस्टिंग, 31 मार्च तक पूरी होगी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर- शिक्षक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. 2 साल से नियुक्ति के लिए तरस रहे इन कर्मचारियों को नए शैक्षणिक सत्र से पहले उनकी मनपसंद स्कूल में ट्रांसफर मिलेगी. शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

Techer Sikshak

पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए हैं कि एमआईएस और एचआरएमएस पोर्टल पर शिक्षक और गैर- शिक्षक कर्मियों का डाटा अपलोड किया जाए.

यदि किसी कर्मचारी का कोर्ट स्टे है, तो वर्तमान में उसकी स्थिति दर्शाई जाए. एकल शिक्षक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए भेजे गए शिक्षकों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर उनके पूर्व स्थान से ही भरा जाए. एक सप्ताह के भीतर इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

पोर्टल पर देना होगा पूर्ण विवरण

मौलिक शिक्षा महानिदेशक द्वारा जारी आदेशानुसार, एमआईएस पोर्टल पर स्कूल मुखिया की ओर से नियमित व गेस्ट टीचर्स का पूर्ण विवरण देना होगा. यही नहीं स्कूल में स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नंबर, सेक्शन, विषय और छात्रों की उपस्थिति का ब्योरा भी भरना अनिवार्य है.

जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिलावार शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या के अलावा गेस्ट टीचर्स तथा HKRN के जरिए कार्यरत शिक्षकों का पूरा ब्योरा निदेशालय को भेजना होगा. उसके आधार पर ट्रांसफर ड्राइव की तैयारियां शुरू होंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.