हरियाणा में राशन की कालाबाजारी पर लगेगी रोक, अब OTP बताने पर ही मिलेगा सामान

चंडीगढ़ | हरियाणा में BPL लाभार्थी की सरकार से उम्मीद होती है कि उनके नाम पर आने वाले राशन का हक न मारा जाए और आवंटित राशन समय पर मिले. डिपो होल्डर की मनमानी पर लगाम कसी जाए और उन पर निगरानी के लिए कोई मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए. इन मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनको लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने स्पष्टीकरण दिया है.

Ration Depot

कुछ इलाकों में राशन डिपो बंद

राशन डिपो हर जगह हैं. जिन डिपो धारकों के खिलाफ शिकायत आती है, उस डिपो की सप्लाई बंद कर दी जाती हैं और उसे नजदीक वाले डिपो के साथ अटैच कर दिया जाता है, ताकि राशन मिलता रहे. सरकार कई नए राशन डिपो भी खोलने जा रही है क्योंकि बीपीएल लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

पिछले महीने नहीं मिला सरसों तेल

पीछे से ही स्टॉक कम आया था. इसलिए लोगों को दिक्कत आई. जिन लोगों का सरसों का तेल नहीं मिला था, उन लाभार्थियों को तेल देने की सीमा आगे बढ़ा दी थी. राशन देरी से पहुंचने के मामले में भी मैंने संज्ञान लिया है. हमारी कोशिश है कि एडवांस में ही राशन मिल जाए. कुछ जगहों पर ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत थी. ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी गई है कि यदि उनकी ओर से देरी से राशन पहुंचा तो उन पर भी एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

OTP से मिलेगा राशन

सभी राशन डिपो पर CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं. जनवरी के आखिर तक इसके टेंडर हो जाएंगे और मार्च तक सभी राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे. इसके साथ ही, ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित करने की योजना बनाई जा रही है. इसके तहत, राशन आने पर लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा और ओटीपी बताने पर ही लाभार्थी को राशन दिया जाएगा. इससे काफी हद तक कालाबाजारी पर रोक लगेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.